21 Feb 2012

एस.एस.एल.सी. मॉडल परीक्षा हिंदी फरवरी 2012 – व्याकरण प्रश्नों के उत्तरः एक नमूना


प्रश्न 17. संशोधन करें। गाय पालतू जानवर है। उसका दोनों आँख बड़ी होते हैं।
   यहाँ पहले वाक्य में संशोधन अनिवार्य नहीं। दूसरे वाक्य में मुख्य पद 'आँखें' है जो स्त्रीलिंग 
बहुवचन में है। आँखें बड़ी होती हैं।
       उसकी आँखें बड़ी होती हैं।
       उसकी दोनों आँखें बड़ी होती हैं।
                उत्तरः उसकी आँखें बड़ी होती हैं।
प्रश्न 18. वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य में लिखें।
           वह तितली है। तितली सुंदर है। तितली फूल पर बैठती है। वह मधु पीती है।
'सुंदर' शब्द 'तितली' का विशेषण है। इसलिए वाक्य होता है-  
           वह सुंदर तितली है।
           सुंदर तितली फूल पर बैठती है। 
          सुंदर तितली फूल पर बैठकर मधु पीती है।
उत्तरः सुंदर तितली फूलपर बैठकर मधु पीती है। 
 'वह सुंदर तितली फूलपर बैठकर मधु पीती है' भी हो सकता है। लेकिन 'वह'  
  आवश्यक नहीं।
अन्य उदाहरणः 1. वह लड़की है। लड़की छोटी है। लड़की किताब पढ़ती है। 
                     वह कमरे में है।
                     वह लड़की है।
                     वह छोटी लड़की है।
                     वह छोटी लड़की किताब पढ़ती है।
                     वह छोटी लड़की कमरे में किताब पढ़ती है।
         उत्तरः छोटी लड़की कमरे में किताब पढ़ती है।
2. वह गाड़ी है। गाड़ी बड़ी है। गाड़ी पय्यनूर से आती है। वह तेज़ आती है।
                    वह गाड़ी है।
                 वह बड़ी गाड़ी है।
                 वह बड़ी गाड़ी पय्यनूर से आती है।
                 वह बड़ी गाड़ी पय्यनूर से तेज़ आती है।
       उत्तरः बड़ी गाड़ी पय्यनूर से तेज़ आती है।
19. उचित योजक चुनकर वाक्यों को मिलाएँ।
हमारी संस्कृति निराली है। हमारी सभ्यता निराली है।
      हमारी संस्कृति और सभ्यता निराली हैं। 'संस्कृति और सभ्यता' बहुवचन में है। 
  अतः 'हैं' होना अनिवार्य है।
            उत्तरः हमारी संस्कृति और सभ्यता निराली हैं।
अन्य उदाहरणः 1. लड़की छोटी है। लड़की प्यारी है।
लड़की छोटी और प्यारी है। यहाँ 'छोटी' और 'प्यारी' 'लड़की' के विशेषण हैं। अर्थात् 
कर्तृपद लड़की स्त्रीलिंग एकवचन में है। इसलिए क्रिया के रूप में 'है' लिखना काफी है।
           उत्तरः लड़की छोटी और प्यारी है।
2. फूल सुंदर है। कली सुंदर है।
उत्तरः फूल और कली सुंदर हैं।
यहाँ 'फूल' और 'कली' दो शब्द होने के कारण क्रिया शब्द 'हैं' होना चाहिए।
          उत्तरः फूल और कली सुंदर हैं।
3. बस्ते में किताब है। बस्ते में कलम है।
         उत्तरः बस्ते में किताब और कलम हैं।
प्रश्नः हमें अपनी परंपरा पर गर्व करना चाहिए। यह विश्व के लिए मार्गदर्शक रही है।
        उत्तरः हमें अपनी परंपरा पर गर्व करना चाहिए क्योंकि वह विश्व 
            केलिए मार्गदर्शक रही है।
अन्य उदाहरणः
प्रश्नःहमें स्वतंत्रता सेनानियों का आदर करना चाहिए। उन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई थी।
        उत्तरः हमें स्वतंत्रता सेनानियों का आदर करना चाहिए क्योंकि 
            उन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई थी।
प्रश्नः रामू ने आज खाना नहीं खाया। उसके पास पैसे नहीं था।
        उत्तरः रामू ने आज खाना नहीं खाया क्योंकि उसके पास 
            पैसे नहीं था।
प्रश्नः रंजित आज स्कूल नहीं गया। उसे बुखार था।
        उत्तरः रंजित आज स्कूल नहीं गया क्योंकि उसे बुखार था।
प्रश्न 20. उचित स्थान पर संज्ञा और विशेषण शब्द जोड़कर खंड का पुनर्लेखन करें। 
  कोष्ठक में दिए हैं 'हरी', 'बड़ी', 'शीतल' -तीनों विशेषण हैं और 'पहाड़' विशेष्य
उँचे/पर चढ़ते-चढ़ते/थकावट हुई। परंतु वहाँ की/घासों और/हवा ने हमको पहाड़ की 
ओर आकर्षित किया।
चढ़ना क्रिया का मतलब है to climb up, കയറുക‍। इसलिए यहाँ 'उँचा' विशेषण 
के लिए उचित विशेष्य है- 'पहाड़'। चढ़ते-चढ़ते थकावट हुई। यहाँ तीन विशेषणों में से 
'बड़ी' ही उचित हो सकती है। घास की विशेषता 'हरी' को छोड़कर यहाँ और कुछ भी 
उचित नहीं - green grass, പച്ചപ്പുല്ല്. हवा के लिए 'शीतल' ही उचित लगेगा क्योंकि 
शीतल हवा का मतलब है ठंडी हवा। शीतल का मतलब है cool, തണുത്ത.
    उत्तरः उँचे पहाड़ पर चढ़ते-चढ़ते बड़ी थकावट हुई। परंतु वहाँ 
         की हरी घासों और शीतल हवा ने हमको पहाड़ की ओर 
         आकर्षित किया।

                                                     तैयारीः रवि. एम.

2 comments:

  1. जी प्रणाम
    पोस्ट देखा,बहुत साभदायक है,धन्यवाद।
    मेरी इन शंकाओं के उत्तर देने की कृपा करें।
    उसकी दोनों आँखें बड़ी होती हैं। इस वाक्य में दोनोंसंख्या वाचक वाशेषण शब्द है न?
    आपने उत्तर में उसे क्यों छोड़ दिया?
    उसके दोनों आँखें बड़ी होती हैं। इस परकार उत्तर क्यों नहीं आता?

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी नमस्ते, आपका 'कमन्ट' देखा। 'दशरथ के तीन पत्नियाँ थीं।' 'मेरे एक बहन है।' 'उसके एक बेटी दिल्ली में काम करती है।' मेरा विश्वास है कि रिश्ता-नाता दिखाने के लिए ही ऐसा प्रयोग किया जाता है। यदि जैसा आपने कहा- है तो विरले ही छात्र उसका उत्तर लिख पाएँगे। उसपर बड़ी चर्चा की ज़रूरत है। व्याकरण के ऐसे क्लिष्ट नियमों पर हम अध्यापक भी निश्चित उत्तर देने में असमर्थ निकलते समय छात्र उत्तर कैसे लिखे पाएँगे? जो भी हो, आपने इसपर चर्चा उठाई है, धन्यवाद। कृपया आगे भी इस प्रकार के नियमों पर विचार करें, कमेन्ट करें।

      Delete