22 Dec 2011

एक संदेश


अध्यापक बंधुओ,
           केरल के विभिन्न स्कूलों में अनुभवी और प्रयत्नशील अध्यापक छात्रों की हिंदी सुधारने के लिए विभिन्न कार्य कर रहे हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि वह प्रस्तुत स्कूल में ही सीमित रहते हैं, याने उनका विनिमय नहीं हो रहा है। अध्यापक बंधुओं से प्रार्थना है कि ऐसे कार्यों के बारे में हमें भी सूचना दें ताकि हम औरों को भी वह दे सकें। उससे अन्य अध्यापकों को भी ऐसा करने की प्रेरणा और सहायता भी मिल सकती है।
                                                                                        चिराग

ട്രാഫിക് നിയമങ്ങള്‍ : സ്ലൈഡ് ഷോ

ഡ്രൈവിംഗ് ടെസ്റ്റിന് തയ്യാറെടുക്കുന്നവര്‍ക്കും ട്രാഫിക് നിയമങ്ങള്‍ മനസ്സിലാക്കാനാഗ്രഹിക്കുന്നവര്‍ക്കുമായി അവതരിപ്പിക്കുകയാണ് ട്രാഫിക് നിയമങ്ങള്‍ സ്ലൈഡ് ഷോ.
ട്രാഫിക് നിയമങ്ങള്‍ : സ്ലൈഡ് ഷോ

योजक


योजक

जो....वह....
वह पढ़ता है। वह पास होता है।    जो पढ़ता है वह पास होता है।
वह नमक खाता है। वह पानी पीता है।   जो नमक खाता है वह पानी पीता है।
वह बोता है। वह काटता है।   जो बोता है वह काटता है।
वह पाप करता है। वह नरक पाता है।    जो पाप करता है वह नरक पाता है।
वह मेहनत करता है। वह फल पाता है।   जो मेहनत करता है वह फल पाता है।
वह सोता है। वह खोता है।    जो सोता है वह खोता है।

जहाँ....... वहाँ.......
यहाँ फूल हैं। यहाँ खुशबू है।   जहाँ फूल है वहाँ खुशबू है।
वहाँ गंदगी है। वहाँ मक्खी है।   जहाँ गंदगी है वहाँ मक्खी है।
वहाँ मच्छर है। वहाँ बीमारी है।   जहाँ मच्छर है वहाँ बीमारी है।
वहाँ स्कूल है। वहाँ छात्र हैं।   जहाँ स्कूल है वहाँ छात्र हैं।
वहाँ अस्पताल है। वहाँ बीमार हैं।   जहाँ अस्पताल है वहाँ बीमार हैं।
वहाँ पानी है। वहाँ मछली है।   जहाँ पानी है वहाँ मछली है।

जितना.....उतना.....
सागर में बहुत पानी है। नदी में उतना पानी नहीं हैं।
जितना पानी सागर में है उतना नदी में नहीं।
ताजमहल देखने कई लोग आते हैं। कुतुब मीनार देखने उतने लोग नहीं आते हैं।
ताजमहल देखने जितने लोग आते हैं उतने कुतुब मीनार देखने नहीं आते।
श्रीराग के पास कई कलमें हैं। प्रणव के पास उतनी कलमें नहीं हैं।
श्रीराग के पास जितनी कलमें हैं उतनी प्रणव के पास नहीं।
जिजिना के घर के पास बहुत-से पेड़ हैं। रसना के घर के पास उतने पेड़ नहीं हैं।
जितने पेड़ जिजिना के घर के पास हैं उतने रसना के घर के पास नहीं।
रामु बहुत मेहनत करता है। दामु उतनी मे हनत नहीं करता है।
रामु जितनी मेहनत करता है उतनी दामु नहीं करता।

यदि......तो.....
तुम तेज़ नहीं दौड़े। तुम्हें गाड़ी नहीं मिली।
      यदि तुम तेज़ दौड़ते तो तुम्हें गाड़ी मिलती।
मुझे प्यास नहीं लगी। मैंने पानी नहीं पिया।
     यदि प्यास लगती तो मैं पानी पीता।
उसने नहीं पढ़ा। वह पास नहीं हुआ।
     यदि वह पढ़ता तो पास होता।
पानी नहीं बरसा। यदुनाथ ने छतरी नहीं ली।
    यदि पानी बरसता तो यदुनाथ छतरी लेता।

इसलिए
स्कूल में पढ़ाई है। अनुराज स्कूल गया है।
    स्कूल में पढ़ाई है इसलिए अनुराज स्कूल गया है।
स्कूल में घंटी बजी है। अषिता घर चली है।
     स्कूल में घंटी बजी है इसलिए अषिता घर चली है।
हड़ताल है। दूकानें बंद हैं।
     हड़ताल है इसलिए दूकानें बंद हैं।

और
घंटी बजी। अभिजित्त घर चला।
     घंटी बजी और अभिजित्त घर चला।
पानी बरसा। कार्तिका ने छतरी खोली।
     पानी बरसा और कार्तिका ने छतरी खोली।
भारी वर्षा हुई। हसन पानी में भीग गया।
     भारी वर्षा हुई और हसन पानी में भीग गया।

क्योंकि
रमेश स्कूल नहीं आया। रमेश को बुखार है।
     रमेश स्कूल नहीं आया क्योंकि उसे बुखार है।
आज स्कूल छुट्टी है। आज रविवार है।
     स्कूल छुट्टी है क्योंकि आज रविवार है।
अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती। अंजलि को कुत्ते से डर है।
    अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती क्योंकि उसे डर है।



रवि.एम., सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कडन्नप्पल्लि, 670501.

18 Dec 2011

II Term. Exam. X Knr Hindi Qn. पर एक नज़र

प्र.. इसका मत प्रकट करने से छात्र ऐसा लिखेंगे कि गाँवों को छोड़कर शहरों में जाना लाभदायक है और आवश्यक है।
प्र.. वही समस्या यहाँ भी आती है कि छात्रों को इस कविताँश से एक गलत आशय ही मिलेगा। इसलिए छात्र ऐसा ही लिखेगा कि गाँव छोड़कर शहरों में जाना ही अच्छा है।
प्र.. पारिभाषिक शब्दों के लिए उत्तर कोष्ठक में दिए जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। एक अंक दिया जाता 
      था, लेकिन वह आधा अंक का बना दिया है।
प्र.. संशोधन के अंशों को रेखांकित करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह भी नहीं पाठ्यपुस्तक का अंश 
       परिवर्तित करके दिया है। वह भी भ्रमात्मक है।
प्र.. इस प्रश्न के लिए जो अंश दिया है वह भी भ्रमोत्पादक है। क्योंकि इसमें एक कथन है और एक विवरण भी है।'रोगियों को बचाने का काम न डॉक्टर का है, न दवाओं का, वह प्रभु का है' ही देना उचित था।
प्र.. डायरी लिखने के लिए संदर्भ देकर लिखने का निर्देश देना काफी था। लेकिन यहाँ डायरी का पन्ना लिखने का 
      निर्देश था वह भी छात्रों के लिए दुविधाजनक है। छात्रों ने पन्ना को पत्र समझा है।
प्र.. इस प्रश्न का निश्चित उत्तर अध्यापकों भी निश्चित रूप से नहीं बता पाए हैं। क्योंकि अत्यंत संदेहजनक 
       है। क्रमबद्ध करके लिखना छात्रों के लिए बहुत मुश्किल है।
प्र.१०. संशोधन का दूसरा प्रश्न हुआ, वह भी रेखांकन के अभाव में छात्र अत्यंत कठिनाई का अनुभव करते हैं।
प्र.११. यह प्रश्न भी त्रुटिहीन नहीं, क्योंकि ऐसा कार्य किसी भी अध्यापक ने अपनी कक्षा में नहीं किया होगा।
प्र.१४,१५. में 'बधाई' मुख्य बात है, लेकिन यह शब्द छात्रों के लिए कठिन है। जब तक इस शब्द का अर्थ नहीं जानते हैं, उत्तर लिखना मुश्किल है।
रतीशन. पी.पी., सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कोय्यम, कण्णूर



14 Dec 2011

व्याकरण अभ्यास


व्याकरण अभ्यास 1 सही उत्तर चुनकर लिखें।
  1. मैं सुबह स्कूल.....(जाता हूँ, जाते हैं, जाता है, जाते हो)
  2. लड़की पुस्तक.....(पढ़ता है, पढ़ते हैं, पढ़ती है, पढ़ती हैं)
  3. यह मैदान में......(खेलता है, खेलते हैं, खेलते हो, खेलती हैं)
  4. पिताजी दफ्तर.....(जाता है, जाते हैं, जाती है, जाती हैं)
  5. गाय दूध ......(देता है, देते हैं, देती है, देती हैं)
  6. तू+का=.....(तुम्हारा, तेरा, तुझका, तेरे)
  7. कौन-सा वाक्य सही है? (बच्चा खेलते हैं, बच्चे खेलते हैं, बच्चे खेलता है)
  8. तुम कौन......(है, हैं, हूँ, हो)
  9. ......किताब नई है। (मेरा, मेरे, मेरी, तुम्हारा)
  10. आप कुर्सी पर......(बैठ, बैठो, बैठिए)
  11. मेरा नाम विजय ......(है, हैं, हूँ, हो)
  12. .......बच्चा खेलता है। (छोटा, छोटे, छोटी)
  13. सही वाक्य कौन-सा है? (बच्चा रोने लगा, बच्चा लोने लगी, बच्ची रोनी लगी)
  14. तू गरम चाय.....। पी, पिओ, पीइए, पीजिए)
  15. उस..... बहन जाती है। (का, के , की , को)
  16. हम सलम.....लिखते हैं। (को, में, से, पर)
  17. .......पिताजी पत्र लिखते हैं। (मेरा, मेरे, मेरी)
  18. ......बिल्ली दूध पीती है। (उसका, उसके, उसकी)
  19. ये सूरज की किताबें.....(है, हैं, हूँ, हो)
  20. बच्चे दूध .....(पीता है, पीते हैं, पीती है, पीती हैं)
  21. लिगेष, ......कब खेलते हो? (तू, तुम, कब, आप)
  22. काव्या, तुम एक पाठ ....(पढ़, पढ़ो, पढ़िए)
  23. वेणु की शादी ......(हुआ, हुए, हुई, हुईं)
  24. माताजी टीवी .....(देखता है, देखते हैं, तेखती है, देखती हैं)
  25. इन ...... में चित्र हैं। (पुस्तक, पुस्तकें, पुस्तकों)
  26. .....हिंदी मालूम है। (मैं, मुझे, मेरे को, मेरा)
  27. ......कहाँ से आते हैं? (तू, तुम, आप, लड़की)
  28. मैं कल मंदिर.......(जाओगे, जाएँगे, जाएगा, जाउँगा)
  29. यह..... नई है। (कपड़ा, घर, कलम)
  30. .....लड़की नाचती है। (ये, यह, वे, आप)
  31. मुझे.....खरीदना चाहिए। (कलम, किताब, कपड़ा, थैली)
  32. आप मेरा घर......(, आओ, आइए)
व्याकरण अभ्यास – 2
  1. ......पिताजी कब आते हैं? (तुम्हारा, तुम्हारे, तुम्हारी)
  2. ......घर में कितने लोग हैं? (तुम्हारा, तुम्हारे, तुम्हारी)
  3. आँख ......काजल है। (में, पर, से, को)
  4. लीला ....भाई का नाम रमेश है। (का, के , की)
  5. हम+के लिए=........ (हमके लिए, हमारे लिए, हमारे के लिए)
  6. सही वाक्य कौन-सा है? (बच्चा खाने लगा, बच्चा खाना लगा, बच्चा खाने लगे)
  7. बच्चा कुत्ते.....डरता है। (को, से, का, के)
  8. आप मेरी सहायता .....(करो, कर, करिए, कीजिए)
  9. सजित कमला ....बेटा है। (का, के, की)
10. हम हाथ ..... काम करते हैं। (से, को, में, पर)
11. भास्कर ने कलम .......(खरीदा, खरीदे, खरीदी, खरीदीं)
12. .....क्या बोला था? (इसने, यह, उसने, उन्होंने)
13. हमें ...... लिखनी चाहिए। (पाठ, नाटक, कविता)
14. तू एक गिलास चाय ....(पिओ, पीइए, पी, पीजिए)
15. भास्कर .... टोपी नई है। (का, के, की)
16. वह कानों .... सुनता है। (को, में, पर, से)
17. विजय ने कलमें ....(लिया, लिये, ली, लीं)
18. .... क्या लाए थे? (पिताजी ने, लड़का, पिताजी, भाई ने)
19. आप अपनी कलम .....(दे, दो, देइए, दीजिए)

13 Dec 2011

इन प्रयोगों पर ध्यान दें- बहुत कुछ, थोड़ा बहुत और थोड़े ही

'बहुत कुछ, 'थोड़ा बहुत' और 'थोड़े ही'
 1. बहुत कुछ: यथेष्ट  ये दोनों बहुत कुछ एक-से हैं। The two are more or less alike.ഇരുവരും വളരെയധികം സാമ്യമുള്ളവരാണ്. इन दोनों की शक्लें बहुत कुछ मिलती-जुलती हैं। The two resemble each other very much. उन्होंने मुझे बहुत कुछ कहा, मगर मैं शांत रहा। He spoke somewhat harshly to me but I kept calm. मैंने उससे बहुत कुछ कहा पर वह टस से मस न हुआ। I spoke to him a lot, but he would not budge; in spite of all I said to him. ഞാനവനോട് വളരെയധികം പറഞ്ഞു എന്നാല്‍ അവന്‍ സ്വന്തം വാദത്തിലുറച്ചുനിന്നു.
2. थोड़ा बहुत: not much, कुछ-कुछ, किसी कदर
उदा: मैं भूगोल के बारे में थोड़ा बहुत जानता हूँ। I know a little bit about geography ഞാന്‍ ഭൂമിശാസ്ത്രത്തെക്കുറിച്ചു വളരെക്കുറച്ച് മനസ്സിലാക്കിയിട്ടുണ്ട്.
3. थोड़ा ही: बिलकुल नहीं, not at all
उसके पास पैसे थोड़े ही हैं। He doesn't have money at all. അവന്റെ കയ്യില്‍ പൈസ തീരെയില്ല.
मैं वहाँ थोड़े ही जाउँगा। I will not at all go there ഞാനവിടെ തീരെ പോകില്ല.

12 Dec 2011

भविष्यत् काल

सामान्य भविष्यत् काल (Simple Future/Future indefinite tense)
मैं
क्रियाधातु
ऊँगा
ऊँगी
तुम
ओगे
ओगी
यह, वह, तू, (एकवचन)
एगा
एगी
ये, वे, हम, आप (बहुवचन, आदर)
एँगे
एँगी



संभाव्य भविष्यत् काल (Subjunctive future tense)
मैं
क्रियाधातु
ऊँ
ऊँ
तुम
यह, वह, तू, (एकवचन)
ये, वे, हम, आप (बहुवचन, आदर)
एँ
एँ



    संभाव्य भविष्यत् काल के क्रियारूपों में लिंग के अनुसार परिवर्तन नहीं होता। सामान्य भविष्यत् काल के क्रियारूपों के अंतिम रूपों से गा,गी,गे को निकालने पर संभाव्य भविष्यत् काल रूप बन जाएँगे।