18 Jul 2012

No. 68 आत्मकथा से जीवनी


-->
आत्मकथांश से जीवनी का अंश
आत्मकथांशः
मैं राजन, एक ग्रामीण किसान हूँ। मेरा जन्म केरल
राज्य के कण्णूर ज़िले में कैतप्रम नामक गाँव में हुआ। मेरे
माँ-बाप श्रीधर और गोमती हैं। मेरी पत्नी का नाम विजया है।
राजेश और राघव मेरे बेटे हैं। मैंने दसवीं तक की पढ़ाई
की थी। गाँव में मेरी पाँच एकड़ ज़मीन है। उसमें मैं काजू,
रबड़, काली मिर्च, कसावा, धान आदि की खेती करता हूँ।
खेती में मेरी पत्नी और बेटे भी मेरी सहायता करते हैं। 
आर्थिक कठिनाई होते समय मैं बैंकों से कर्ज लेता हूँ।

जीवनी में परिवर्तितः
श्री राजन एक ग्रामीण किसान है। उनका जन्म केरल
राज्य के कण्णूर ज़िले में कैतप्रम नामक गाँव में हुआ। श्रीधर
और गोमती उनके माँ-बाप हैं। उनकी पत्नी का नाम विजया
है। राजेश और राघव उनके बेटे हैं। उन्होंने दसवीं तक की
पढ़ाई की थी। गाँव में उनकी पाँच एकड़ ज़मीन है। उसमें वे
काजू, रबड़, काली मिर्च, कसावा, धान आदि की खेती
करते हैं। उनके बेटे और पत्नी भी खेती में उनकी सहायता
करते हैं। आर्थिक कठिनाई होने पर वे बैंकों से कर्ज लेते हैं।

16 Jul 2012

No. 67 वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ pdf

No. 66 वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ


-->
वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ।

  • वह घर छोटा है।
  • वह मेरा घर है।
  • मेरे घर में छह कुर्सियाँ हैं।
वह छोटा घर मेरा है/मेरा घर छोटा है।
मेरे छोटे घर में छह कुर्सियाँ हैं।

5 Jul 2012

No. 65 कक्षा परीक्षाएँ IX, X


-->
सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कडन्नप्पल्लि
इकाई परीक्षा जुलाई 2012 कक्षा दसवीं अंक 12.5
सूचनाः दिया गया अंश पढ़कर रेखांकित शब्दों का लिंग बदलकर अंश का 
        पुनर्लेखन करें।
1. कक्षा में छात्र बैठे थे। वे हिंदी पढ़ रहे थे। तभी वहाँ अध्यापिका जी आईं। 
    तब सभी छात्र खड़े हो गये।                                                    2