22 Dec 2011

योजक


योजक

जो....वह....
वह पढ़ता है। वह पास होता है।    जो पढ़ता है वह पास होता है।
वह नमक खाता है। वह पानी पीता है।   जो नमक खाता है वह पानी पीता है।
वह बोता है। वह काटता है।   जो बोता है वह काटता है।
वह पाप करता है। वह नरक पाता है।    जो पाप करता है वह नरक पाता है।
वह मेहनत करता है। वह फल पाता है।   जो मेहनत करता है वह फल पाता है।
वह सोता है। वह खोता है।    जो सोता है वह खोता है।

जहाँ....... वहाँ.......
यहाँ फूल हैं। यहाँ खुशबू है।   जहाँ फूल है वहाँ खुशबू है।
वहाँ गंदगी है। वहाँ मक्खी है।   जहाँ गंदगी है वहाँ मक्खी है।
वहाँ मच्छर है। वहाँ बीमारी है।   जहाँ मच्छर है वहाँ बीमारी है।
वहाँ स्कूल है। वहाँ छात्र हैं।   जहाँ स्कूल है वहाँ छात्र हैं।
वहाँ अस्पताल है। वहाँ बीमार हैं।   जहाँ अस्पताल है वहाँ बीमार हैं।
वहाँ पानी है। वहाँ मछली है।   जहाँ पानी है वहाँ मछली है।

जितना.....उतना.....
सागर में बहुत पानी है। नदी में उतना पानी नहीं हैं।
जितना पानी सागर में है उतना नदी में नहीं।
ताजमहल देखने कई लोग आते हैं। कुतुब मीनार देखने उतने लोग नहीं आते हैं।
ताजमहल देखने जितने लोग आते हैं उतने कुतुब मीनार देखने नहीं आते।
श्रीराग के पास कई कलमें हैं। प्रणव के पास उतनी कलमें नहीं हैं।
श्रीराग के पास जितनी कलमें हैं उतनी प्रणव के पास नहीं।
जिजिना के घर के पास बहुत-से पेड़ हैं। रसना के घर के पास उतने पेड़ नहीं हैं।
जितने पेड़ जिजिना के घर के पास हैं उतने रसना के घर के पास नहीं।
रामु बहुत मेहनत करता है। दामु उतनी मे हनत नहीं करता है।
रामु जितनी मेहनत करता है उतनी दामु नहीं करता।

यदि......तो.....
तुम तेज़ नहीं दौड़े। तुम्हें गाड़ी नहीं मिली।
      यदि तुम तेज़ दौड़ते तो तुम्हें गाड़ी मिलती।
मुझे प्यास नहीं लगी। मैंने पानी नहीं पिया।
     यदि प्यास लगती तो मैं पानी पीता।
उसने नहीं पढ़ा। वह पास नहीं हुआ।
     यदि वह पढ़ता तो पास होता।
पानी नहीं बरसा। यदुनाथ ने छतरी नहीं ली।
    यदि पानी बरसता तो यदुनाथ छतरी लेता।

इसलिए
स्कूल में पढ़ाई है। अनुराज स्कूल गया है।
    स्कूल में पढ़ाई है इसलिए अनुराज स्कूल गया है।
स्कूल में घंटी बजी है। अषिता घर चली है।
     स्कूल में घंटी बजी है इसलिए अषिता घर चली है।
हड़ताल है। दूकानें बंद हैं।
     हड़ताल है इसलिए दूकानें बंद हैं।

और
घंटी बजी। अभिजित्त घर चला।
     घंटी बजी और अभिजित्त घर चला।
पानी बरसा। कार्तिका ने छतरी खोली।
     पानी बरसा और कार्तिका ने छतरी खोली।
भारी वर्षा हुई। हसन पानी में भीग गया।
     भारी वर्षा हुई और हसन पानी में भीग गया।

क्योंकि
रमेश स्कूल नहीं आया। रमेश को बुखार है।
     रमेश स्कूल नहीं आया क्योंकि उसे बुखार है।
आज स्कूल छुट्टी है। आज रविवार है।
     स्कूल छुट्टी है क्योंकि आज रविवार है।
अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती। अंजलि को कुत्ते से डर है।
    अंजलि कुत्ते के पास नहीं जाती क्योंकि उसे डर है।



रवि.एम., सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कडन्नप्पल्लि, 670501.

No comments:

Post a Comment