16 Jul 2012

No. 66 वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ


-->
वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ।

  • वह घर छोटा है।
  • वह मेरा घर है।
  • मेरे घर में छह कुर्सियाँ हैं।
वह छोटा घर मेरा है/मेरा घर छोटा है।
मेरे छोटे घर में छह कुर्सियाँ हैं।
  • मेरी बेटी छोटी है।
  • छोटी बेटी सुरभि है।
  • सुरभि स्कूल जाती है।
  • सुरभि अंजलि के साथ स्कूल जाती है।
मेरी बेटी सुरभि छोटी है।
मेरी छोटी बेटी सुरभि स्कूल जाती है।
मेरी छोटी बेटी सुरभि अंजलि के साथ स्कूल जाती है।
  • नन्दना मेरी छात्रा है।
  • नन्दना हिंदी पढ़ती है।
  • नन्दना अच्छी तरह पढ़ती है।
मेरी छात्रा नन्दना हिंदी पढ़ती है।
मेरी छात्रा नन्दना अच्छी तरह हिंदी पढ़ती है।
  • राजेश मेरा मित्र है।
  • वह मेरा प्यारा मित्र है।
  • राजेश पढ़ाता है।
  • वह हिंदी पढ़ाता है।
राजेश मेरा प्यारा मित्र है।
मेरा प्यारा मित्र राजेश पढ़ाता है।
मेरा प्यारा मित्र राजेश हिंदी पढ़ाता है।
  • किताब मेज़ पर है।
  • वह हिंदी किताब है।
  • किताब मेरी है।
  • मेज़ लकड़ी की है।
मेज़ पर हिंदी किताब है।
मेज़ पर मेरी हिंदी किताब है।
लकड़ी की मेज़ पर मेरी हिंदी किताब है।
  • कपड़ा नया है।
  • कपड़ा काला है।
  • वह सस्ता है।
  • कपड़ा मेरी बेटी का है।
नया कपड़ा काला है।
नया कपड़ा काला और सस्ता है।
मेरी बेटी का कपड़ा नया, काला और सस्ता है।
  • गिलास में दूध है।
  • दूध गरम है।
  • वह गाय का दूध है।
  • दूध बच्चे के लिए है।
गिलास में गरम दूध है।
गिलास में गाय का गरम दूध है।
गिलास में गाय का गरम दूध बच्चे के लिए है।
  • शेर एक जानवर है।
  • वह जंगली जानवर है।
  • शेर माँसाहारी है।
  • शेर जंगल का राजा है।
शेर एक जंगली जानवर है।
शेर जंगली और माँसाहारी जानवर है।
जंगली और माँसाहारी जानवर शेर जंगल का राजा है।
                                                         रवि

2 comments:

  1. बिलकुल परीक्षोपयोगी है।

    ReplyDelete
  2. रसाख जी, मुझे यह नहीं पता कि परीक्षा में प्रश्न कैसे आएँगे। लेकिन यह अभ्यास के लिए एक उपकरण मान सकते हैं। मेरी आशा है कि ऐसे कई उदाहरण छात्रों को मिलें और वे अपना स्तर बढ़ा सकें। रवि.

    ReplyDelete