14 Nov 2012

No. 86 X Hin Unit Test Nov (2)

-->
          सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कडन्नप्पल्लि
          कक्षा परीक्षा - नवंबर 2012 – हिंदी - X
अंक: 15 समय: 45 मिनट  
सूचना: यह अंश पढ़ें और प्रश्न 1 का उत्तर लिखें।
'लक्ष्मी को यह बँटवारा बिलकुल पसंद नहीं आया। वह कोई लड़की
सहयोगी चाहती थी।'
1. इस प्रसंग पर लक्ष्मी और उसकी सहेली के साथ का संभावित वार्तालाप
    तैयार करें।                                                                 4

सूचना: यह अंश पढ़ें और प्रश्न 2 का उत्तर लिखें।
'आपके लिए न धर्म है, न मज़हब। न स्त्री है, न पुरुष। न रात है, न दिन।
न परिवार है, न बच्चे। याद रहे कि सारी दुनिया ही एक डॉक्टर के लिए
परिवार है।'
2. डॉ. कुमार यहाँ छात्रों को क्या समझाना चाहते हैं?                      2.5
3. मनुष्यता कविता के आधार पर किस प्रकार की मृत्यु को सुमृत्यु कही जा
   सकती है?                                                                 2
4. 'डॉ. वी. शान्ता निस्वार्थ सेवाभाववाली है'- अपना विचार प्रकट करें।2.5
5. उचित विरामचिह्न लगाकर वाक्य का पुनर्लेखन करें।                    2
रमेश ने पूछा सुरेश क्या तुम मुझे सौ रुपए दोगे सुरेश ने उत्तर दिया नहीं
मेरे पास सौ रुपए नहीं हैं
6. वाक्य पढ़कर उसके आधार पर चार प्रश्न बनाएँ।                      2
भास्कर दूकान से पाँच मीठे फल थैली में खरीदकर लाता है।
उदा: भास्कर कितने मीठे फल लाता है?

No comments:

Post a Comment