15 Dec 2012

105. 2nd Term Exam 2012-13 IX Hin (B) कुछ विचार


-->
2nd Term Exam 2012-13 IX Hin (Code B) Qn
पर कुछ विचार
1. प्रश्न 5 में 'आपके विरोधी आपको राक्षस चित्रित करते हैं' प्रयोग गलत है।
'राक्षस के रूप में चित्रित करते हैं' ही अच्छा था। इस प्रकार के प्रश्न
स्वतंत्र नहीं लगते। क्योंकि होशियार बच्चे ही यह समझ पाएँगे कि यह
वाक्य किस पाठ में है। इसलिए पाठ का उल्लेख भी देना अच्छा होगा।
उदाहरण के लिए 'अपील मानवता के नाम पर के आधार पर किसको
राक्षस के रूप में चित्रित किया है?' पूछने पर दुविधा दूर हो जाएगी।
2. प्रश्न 6 भी निम्न स्तर के बच्चे समझ नहीं पाएँगे। संदर्भ समझ नहीं पाते
तो वे उत्तर लिखने में असमर्थ रहेंगे।
3. प्रश्न 9 का उत्तर भी कठिन प्रश्न है। लेकिन होशियार बच्चे लिख सकेंगे।
4. प्रश्न 10 अधिक कठिन नहीं है। लेकिन इसमें चार प्रकार के नियम आए
हैं- संबंध कारक, कर्ता-क्रिया अन्विति, सही शब्द विन्यास और वर्तनी।
5. प्रश्न 17 के आधार पर विशेषण शब्द चुनना थोड़ा कठिन है। इसकी
(सार्वनामिक), खारा, घनत्व, साधारण, इसी, मृत आदि विशेषण छात्रों के
ध्यान में जल्दी नहीं आएँगे। शब्दार्थ देते समय 'खारेपन' के बदले में
'खारापन' देना चाहिए था।
6. प्रश्न 22 के उत्तर के लिए दूसरा संकेत 'हेडमास्टर से पिताजी की
पूछताछ' उचित नहीं है। क्योंकि उसके पहले ही वार्तालाप की संभावना
है।
7. मेरा विचार है कि प्रश्न 23 का उत्तर साधारण अध्यापक भी लिखने में
कठिनाई महसूस करेंगे। बिलकुल दुविधाजनक है। प्रश्न समझने में भी
कठिनाई होती है।
8. प्रश्न 24 के आधार पर एक आदर्श जीवनी लिखना मुश्किल है। एक
जीवनी में क्या-क्या बातें हों? यह संदेह भी बाकी रहता है।
संक्षेप में कहें तो कोड ए प्रश्न-पत्र कोड बी प्रश्न-पत्र की तुलना में अच्छा है। 
दुविधाजनक प्रश्न दोनों में हैं। लेकिन कोड ए वाला प्रश्न-पत्र उतना कठिन नहीं है।
तैयारी: Ravi, chiragknr1.blogspot.com

2 comments:

  1. रवीजी
    धन्यवाद।
    आपके विचारों से सहमत करता हूँ।
    हिंदीसभा में इस संदेश का लिंक दिया है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सोमराजन जी, आपने हिंदी सभा से जो लिंक दिया है वह ज्यादा लोगों की नज़र में ये सामग्रियाँ पड़ने में बड़ी सहायता देगी। दो प्रश्न-पत्र होने पर काम दुगुना हुआ। लेकिन एक तरह से पूरा करके पोस्ट किया है। अध्यापक बंधुओं से अच्छी प्रतिक्रिया हो तो ज्यादा अच्छा होगा। धन्यवाद। रवि।

      Delete