13 Feb 2013

138. SSLC Model Hindi Qn 2012-13 Answers - A Model


-->      SSLC Model Exam 2012-13 X Hin Qn
                      Answers – A Model

1. तालिका की पूर्ति                                    2
पाठ
प्रोक्ति
रचयिता
प्रिय डॉक्टर्स
उपन्यास-अंश
पुनत्तिल कुञ्ञब्दुल्ला
मनुष्यता
कविता
मैथिलीशरण गुप्त
सकुबाई
एकपात्र नाटक
नादिरा ज़हीर बब्बर
वापसी
कहानी
उषा प्रियंवदा

2. अंग्रंज़ी शब्दों के स्थान पर समानार्थी हिंदी शब्द    3
किरण चिकित्सा प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल गया। पूछताछ से 
पता चला कि डॉक्टर गहन चिकित्सा कक्ष में है।
3. घटनाओं को क्रमबद्ध करके लिखना                2
  • गौरा कुछ ही दिनों में सबसे हिल मिल गई।
  • गौरा एक पुष्ट सुंदर वत्स की माता बनी।
  • घर में दूध का महोत्सव शुरू हुआ।
  • गौरा का स्वास्थ्य बिगड़ता रहा।
4. डौली की विशेषताएँ-                                    2
  • छोटे-बड़े का भेदभाव नहीं रखनेवाली।
  • जानवरों से ममता रखनेवाली।
5.      सेठजी के अस्पताल में सुविधाएँ तो काफी थीं। 
लेकिन अस्पतालवालों की असावधानी और बुरे प्रबंधन के 
कारण बाबूलाल तेली को समय पर इलाज नहीं मिली, लेकिन 
बड़ी रकम का खर्च हुआ। बड़ी-बड़ी जाँच करवाई गई, लेकिन 
नाक विशेषज्ञ अपने को दाहिने नथुने का विशेषज्ञ बताकर 
कर्तव्य से मुँह मोड़ रहा था।                                      2
6.       व्यापारी लोग सामान बेचते समय मुफ़्त में जो चीज़ें देते हैं 
वे असल में मुफ़्त की चीज़ें नहीं हैं। उनके पैसे वे जोड़कर लेते हैं। 
लेकिन मुफ़्त में कुछ--कुछ मिलते समय ग्राहक उसके प्रति 
मोहित हो जाते हैं। व्यापारीलोग इस मनोभाव का फायदा उठाते हुए 
ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं।                                        2
7.      डौली के माँ-बाप उसे गरीब बच्चों के साथ हिलमिलकर 
खेलने से मना करते हैं। उनके अनुसार गरीब परिवारों के बच्चे 
कीड़े-मकोड़े हैं। असभ्य, गंदे और असुंदर हैं। इसलिए उनके साथ 
खेलने की अनुमति नहीं देते। लेकिन ऐसा व्यवहार करें तो बच्चों के 
मन में बुरी भावनाएँ और विचार उठेंगे। इसलिए ऐसा करना कभी 
भी ठीक नहीं।                                                     2
8. फारसी पत्रकार – गामा वार्तालाप                     4
फारसी पत्रकार: नमस्ते गामाजी। मैं आपसे कुछ बातें जानना चाहता हूँ।
गामा:            नमस्ते। पूछिए, आप क्या-क्या जानना चाहते हैं?
फा.पत्र: मैंने अखबारों में आपके चैलेंज के बारे में पढ़ा है।
गामा:   जी हाँ। मैंने दुनिया के सभी पहलवानों को कुश्ती में चैलेंज दिया है।
फा.पत्र: गामाजी, मैंने सुना है कि आपके कई शिष्य हैं जो बहुत मशहूर हैं।
गामा:   सही बात है। मेरे कई शिष्य विश्व-भर में मशहूर हैं।
फा.पत्र: मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि आप अपने किसी शिष्य से कुश्ती में
         लड़ने को तैयार क्यों नहीं होते?
गामा:   मेरे शिष्य और मुझमें कोई अंतर नहीं है। शिष्य मेरे लिए बेटे से भी
        प्यारे हैं। अत: मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता।
फा.पत्र: क्यों?
गामा:   क्योंकि बह मेरा खून है। मेरी मेहनत का फल है। मुझे लगता है कि
        आप एक भारतीय नहीं।
फा.पत्र: जी हाँ। मैं एक फारसी पत्रकार हूँ। आपने ऐसा क्यों पूछा?
गामा:   क्योंकि एक भारतीय ऐसा सोच भी नहीं सकता।
फा.पत्र: ठीक है। मैं जाता हूँ। धन्यवाद।
गामा:   ठीक है।
9. गौरा की मृत्यु पर महादेवी की डायरी                     4
स्थान:...................
तारीख:..................
       आज भी मैं गौरा के पास बार-बार जाती रही। वह मेरे लिए केवल 
एक गाय नहीं थी, परिवार की सदस्या ही थी। आज ब्रह्म मुहूर्त में चार 
बजे गौरा की मृत्यु हुई। उसके पास पहुँचते ही उसने अपना मुख सदा के 
समान मेरे कंधों पर रखा, और वह एकदम पत्थर जैसा भारी होकर मेरी 
बाँह पर से सरककर धरती पर आ गिरा। उसकी मृत्यु भी मेरी आँखों के
 सामने हुई। मैंने कितने पशु-पक्षियों को पाला है। लेकिन सबसे बड़ी 
यही थी। वह भी मनुष्य के निर्मम व्यवहार की शिकार बनकर! हे भगवान
 यह व्यथा मेरे मन से कैसे दूर हो जाएगी। मैंने गौरा के पार्थिव अवशेष को 
भी गंगा माँ को समर्पित किया। आज का दिन वहुत शोकमय रहा।
10. प्रदूषण पर लेख                                                4
       विभिन्न कारणों से वायु, जल, मिट्टी, आवाज़ आदि बुरी तरह 
प्रभावित होते जा रहे हैं। याने ये सब अपनी स्वाभाविकता नष्ट होकर 
अनुपयोगी हो रहे हैं, प्रदूषित हो रहे हैं।
       जनसंख्या की वृद्धि बड़ी मात्रा में जंगलों के नाश के लिए कारण 
बना। अनियंत्रित रूप से जंगलों के नाश और जल के दुरुपयोग से प्रकृति 
का संतुलन नष्ट हो गया है। कारखानों और उद्योग-धंधों से विषैला जल,  
कूड़े-कचड़े आदि जलस्रोतों में छोड़ दिए जाते हैं। खेती के लिए 
रासायनिक उर्वरक और कीटनाशी दवाइयों के अनियंत्रित उपयोग ने 
मिट्टी का जैविक गुण नष्ट कर दिया है, जलस्रोतों को प्रदूषित किया है। 
कारखाने, गाड़ियाँ, मशीनें आदि से विषैला धुआँ निकलकर वायु भी 
प्रदूषित हुई है। प्रदूषण से विभिन्न बीमारियाँ पैदा होती हैं। ये बीमारियाँ 
बड़ी मात्रा में जनता पर हमला करती हैं।
       प्रदूषण से हमें अपनी धरती और पर्यावरण को बचाना अनिवार्य 
है। प्रदूषण पैदा करनेवाले उद्योग धंधों और कारखानों पर सख्ती से 
नियंत्रण लाना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि को रोकना चाहिए। जंगलों की
 सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
11. डॉक्टर की लापरवाही : मरीज़ को नाक नष्ट हुई    4
स्थान: …..........., तारीख:................ डॉक्टर की लापरवाही ने 
एक मरीज़ की नाक नष्ट कर दी। चार दिन पहले बाबूलाल तेली नामक 
एक नागरिक की नाक पर एक बलिष्ठ अन्यायी व्यक्ति ने दिए घूँसे से 
उनकी नाक पर चोट लगी थी। पासवाले सेठजी के अस्पताल में 
तुरंत पहुँचने पर भी उनको पर्याप्त इलाज नहीं मिला, लेकिन कई
टेस्टों के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी। वहाँ सही इलाज नहीं 
मिलने पर मरीज़ वहाँ से लालूराम तेली के अस्पताल पहुँचा। लेकिन 
असावधानी से हुई शल्यक्रिया से उन्हें अपनी नाक नष्ट हुई। केस 
बिगड़ जाने से ज्यादा इलाज के लिए बंबई गऐ हैं।
कविता के आधार पर उत्तर
12. तरु की झुकी डालियों से बड़ों के सामने शीश झुकाना सीखने 
    के लिए कहा गया है।                                           1
13. शीर्षक : 'सीखो'                                              1
14. कविता का आशय                                3
      इस छोटे कवितांश के द्वारा कवि बच्चों को याद दिलाते 
हैं कि हमें अपने चारों ओर की प्रकृति और अन्य लोगों से 
बहुत-सी बातें सीखनी चाहिए।
      कवि कहते हैं कि हमें फूलों से हँसना सीखना चाहिए 
और भौरों से गीत गाना सीखना चाहिए। पेड़ों की झुकी 
डालियों से बड़ों के सामने विनय के साथ सिर झुकाना 
सीखना चाहिए। इसी प्रकार वर्षा की बूँदों से सबको 
स्वीकार करना और हवा के झोंकों से सभी लोगों में 
कोमल भाव जगाना सीखना चाहिए। यह कवितांश हमारी 
चारों ओर की प्रकृति से अच्छी बातें सीखने का उपदेश 
देनेवाला है।
      हमारे चारों ओर के वातावरण में जो अच्छी बातें सीखने 
के लिए हैं सब सीखनी चाहिए। हमें बुरी बातों को छोड़ देना 
चाहिए। ऐसा करने पर हम सदा आगे बढ़ते ही रहेंगे और 
विजयी बन जाएँगे। अच्छी बातें सीखने का उपदेश देनेवाला 
यह कवितांश बहुत अच्छा और बिलकुल प्रासंगिक है।
संशोधन
15. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै है। पहले यह मछुआरों की 
बस्ती थी। लेकिन आज यह भारत के चार महानगरों में एक है।  2
16. विशेषणों से खाली स्थान भरें-
सजीव एक मेहनती लड़का था। वह हमेशा अपने बूढ़े माँ-बाप 
की सहायता करता था। उसकी एक छोटी बहन थी। वह गोरी 
लड़की थी।                                                        2
17. योजक का प्रयोग करके वाक्यों का पुनर्लेखन-            2
गीता की माँ अस्पताल में है इसलिए उसे स्कूल से जल्दी जाना है।
गद्यांश के आधार पर उत्तर
18. साहित्यकार की सच्ची साधनास्थली समाज है।           1
19. खंड में 'कलाकार' शब्द संज्ञा है।                           1
20. 'उन्हें' में प्रयुक्त सर्वनाम वे है।                               1
21. साहित्यकार समाज का एक असाधारण प्राणी है। क्योंकि 
वह सामाजिक गतिविधियों का अनुभव करता हुआ उन्हें अभिव्यक्त 
करता है। इस प्रकार वह सामाजिक गतिविधियों पर लोगों का 
ध्यान आकर्षित करता है।                                         2
  तैयारी: Ravi, chiragknr1.blogspot.com

2 comments:

  1. 16 കഴിഞ്ഞുള്ള 16 പതിനേഴെന്ന് വായിക്കാം.
    17 ലെ ഉത്തരമെഴുത്തില്‍ योजक ചേര്‍ക്കാനുള്ള നിര്‍ദ്ദേശം योजक का प्रयोग करके वाक्यों का पुनर्लेखन മാത്രം കുട്ടി ഏറ്റെടുത്താല്‍ सप्रत्यय सर्वनाम എന്തു ചെയ്യും?

    ReplyDelete
    Replies
    1. ശരിയാണ് സാര്‍. കുട്ടികള്‍ വെറുതെ योजक ചേര്‍ത്ത് വാക്യങ്ങളെ യോജിപ്പിച്ചതുകൊണ്ട് മാത്രം ഇവിടെ ഉത്തരം ശരിയാകില്ല. നാമപദം വീണ്ടും വീണ്ടും വരുന്നത് വാക്യത്തിന്റെ സൗന്ദര്യം കെടുത്തും. അതുകൊണ്ട് തന്നെ നാമത്തിന് പകരം ഇവിടെ യോജിച്ച സര്‍വ്വനാമമായ वह എന്നത് को എന്ന പ്രത്യയം ചേര്‍ത്ത് उसको എന്നാക്കി മാറ്റേണ്ടികൂടിയിരിക്കുന്നു.

      Delete