2 Aug 2016

आठवीं हिंदी - व्याकरण - पृ. 12 के लिए सहायक एक पोस्ट


यह कार्य कक्षा आठवीं के पृष्ठ 12 के अभ्यास के लिए तैयार किया गया है। लेकिन पाठ्यपुस्तकों के वाक्यों का विश्लेषण दो पाठों के आधार पर किया गया है। मैं आशा करता हूँ कि यह अध्यापक बंधुओं और प्यारे छात्र-छात्राओं के लिए सहायक बन जाए। रवि।
 

सामान्य वर्तमानकाल
कर्ता (सर्वनाम, संज्ञा)
क्रियाधातु
पुल्लिंग
स्त्रीलिंग
मैं
, जा, पढ़, लिख, कर
ता हूँ
ती हूँ
तुम
ते हो
ती हो
यह, वह, तू (एकवचन)
ता है
ती है
ये, वे, हम, आप (वहुवचन, आदर.)
ते हैं
ती हैं

तालिका से वाक्य कैसे बनाएँ?
मैं आता हूँ। मैं आती हूँ। तुम आते हो। तुम आती हो। यह आता है। यह आती है। वह आता है। वह आती है। तू आता है। तू आती है। लड़का आता है। लड़की आती है। राम आता है। रषीदा आदी है। ये आते हैं। ये आती हैं। वे आते हैं। वे आती हैं। हम आते हैं। हम आती हैं। आप आते हैं। आप आती हैं। लड़के आते हैं। लड़कियाँ आती हैं। पिताजी आते हैं। माताजी आती हैं।

तालिका के आधार पर पाठ्यपुस्तक के वाक्यों का विश्लेषण

शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा
मैं हर चीज़ को सीखना चाहता हूँ। यहाँ मैं पुल्लिंग में है - शाहंशाह अकबर के स्थान पर प्रयुक्त है।
क्या आप जानते हैं ...........। यहाँ आप शब्द शाहंशाह के लिए प्रयुक्त है जो पुल्लिंग में है।
इस दरबार में मौज़ूद हर शख्स आपको कुछ न कुछ सिखा सकता है। यहाँ हर शख्स पुल्लिंग एकवचन में है।
हरेक ऐसा कुछ जानता है....। यहाँ हरेक पुल्लिंग एकवचन में है।
हुज़ूर, बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं....। यहाँ बुद्धिमान व्यक्ति आदरवाचक पुल्लिंग है।


ज्ञानमार्ग
हम तीनों इस बात पर गर्व कर सकते हैंहम पुल्लिंग बहुवचन है। हम तीन राजकुमारों के लिए प्रयुक्त है।
राजकुमार 2 इधर-उधर देखता हैराजकुमार 2 पुल्लिंग एकवचन है।
मैं मंत्र पढ़ता हूँ। यहाँ मैं शब्द राजकुमार 3 के लिए प्रयुक्त है।
राजकुमार 3 मंत्र पढ़ता है। यहाँ कर्ता राजकुमार 3 पुल्लिंग एकवचन है।
.... और उसके ऊपर खाल आ जाती हैखाल शब्द स्त्रीलिंग एकवचन में है।
लेकिन क्या तुम इसमें प्राण भी डाल सकते हो यहाँ तुम पुल्लिंग में है। यहाँ तुम शब्द राजकुमार 1 के लिए प्रयुक्त है।
राजकुमार 1 मंत्र पढ़ता है...राजकुमार शब्द पुल्लिंग एकवचन में है।
.... और शेर जीवित हो जाता हैशेर शब्द पुल्लिंग एकवचन में है।
वे बचने की कोशिश करते हैंवे शब्द पुल्लिंग एकवचन में है।
गुरुजी पास आ जाते हैं। यहाँ गुरुजी आदरवाचक पुल्लिंग शब्द है।
.... तुम अपने ज्ञान का नुकसान भी कर सकते हो। यहाँ तुम पुल्लिंग में है जो तीन राजकुमारों के लिए प्रयुक्त है।
शेर बकरी बन जाता है। यहाँ शेर शब्द पुल्लिंग एकवचन में है।
ज्ञान तो सबकी भलाई के लिए होता है। यहाँ ज्ञान शब्द पुल्लिंग एकवचन में है।
सभी अभिनेता एकसाथ कई बार कहते हैंसभी अभिनेता शब्द पुल्लिंग बहुवचन है जो गुरुजी और तीन राजकुमारों के लिए प्रयुक्त है।

No comments:

Post a Comment