11 Dec 2011

संदेश


मित्रो,
       'चिराग' नामक इस नए ब्लॉग में आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूँ। इसे सुचारू ढंग से चलाने में आप सबकी भागीदारी और सहयोग की प्रार्थना करता हूँ। इसमें जो प्रस्तुति निकलते हैं, अधिकतर इसके लेखक के मतानुसार या दृष्टिकोण के आधार पर होते हैं। इसलिए आपसे प्रार्थना है कि ऐसा विश्वास न रखें कि ये सब बिलकुल प्रामाणिक हैं, एक भी कमी या गलती नहीं होगी। लेकिन मेरी उम्मीद है कि ये सब आपके कक्षा संचालन में उपयोगी होंगी। प्रस्तुतियों पर आप विचार करें, अपनी कक्षाओं के अनुरूप उसे बदलिए और उपयोगी लगे तो इस्तेमाल करें। सभी प्रस्तुतियों पर आपके विचार, खंडन-मंडन, आलोचना सब हमारे लिए सहायक और स्वीकार्य होंगे। इसलिए आप सब खुल्लमखुल्ला अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। यदि आप संतृप्त हैं तो औरों को भी बताएँ, सदुपयोग करने की प्रेरणा दें। यदि आप असंतृप्त हैं तो निस्संकोच हमें बताएँ।

      मेरी इच्छा है कि यह चिराग केरल के हाई स्कूल हिंदी अध्यापकों को अपनी नई-नई प्रस्तुतियों से सदा रोशनी देता रहे। इसे रोशनदार बनाके रखने में आप सबकी सहायता और आशीर्वाद की कामना करता हूँ।
                                                हार्दिक शुभकामनाएँ।
                                                        आपका,
                                                          रवि।

दूधो नहाओ - गौरा


'दूधो नहाओ' पर व्याख्या

प्यारे हिंदी अध्यापक बंधुओ,
क्या आप लोगों ने इस संदर्भ पर ध्यान दिया है?
"गौरा प्रात: सायं बारह सेर के लगभग दूध देती थी, अत: लालमणि के लिए कई सेर छोड़ देने पर भी इतना अधिक शेष रहता था कि आसपास के बालगोपाल से लेकर कुत्ते-बिल्ली तक सब पर मानो 'दूधो नहाओ' का आशीर्वाद फलित होने लगा।" (गौरा पृ.सं. 13) दूधो नहाओ' 'दूधों नहाओ, पूतों पलो' आशिर्वाद का संक्षिप्त रूप है। इसका मतलब है कि may you flourish with wealth and progency .(मीनाक्षी हिंदी अंग्रेज़ी कोश, संस्करण 1998, पृ. 362) हिंदी में बताएँ तो 'धन और संतान की वृद्धि हो' । (नालन्दा विशाल शब्द सागर, संस्करण 1991, पृ. 606) यहाँ लेखिका ने गौरा के द्वारा अत्यधिक दूध दिए जाने पर ऐसा प्रयोग किया है। लेकिन बहुत-से मित्रों ने इसकी व्याख्या गलत दी है। आपसे प्रार्थना है कि ऐसे विशेष बातों पर आप अपनी संदर्भसहित व्याख्या से सहायता करें ताकि सभी अध्यापक बंधु उससे लाभान्वित हो।
                                                                                     आपका, 
                                                                                       रवि. 
राष्ट्रभाषा और राजभाषा
प्यारे मित्रो,
हिंदी दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ। हम हिंदी अध्यापकों के बीच में भी राष्ट्रभाषा और राजभाषा संबंधी असमंजस दिखाई पड़ता है। इसलिए मैं यह पत्र आपके नाम भेज रहा हूँ। क्योंकि हिंदी अध्यापकों में बहुमत ऐसा विश्वास करते हैं कि हिंदी भारत की एकमात्र राष्ट्रभाषा है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। क्योंकि हिंदी के संबंध में हमारे संविधान में ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया गया है। संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता दी गई हैं। पहले यह 15 भाषाएँ थीं, फिर 3 और भाषाएँ जोड़कर 18, अंत में 4 और भाषाएँ जोड़कर अब 22 भाषाएँ हैं। इन सभी भाषाओं को राष्ट्रभाषाएँ मान सकते हैं। अर्थात् संविधान के द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाएँ राष्ट्रभाषाएँ हैं। ऐसा है तो हमारी हिंदी भाषा का महत्व क्या है? हम इस पर विचार करें। हिंदी हमारे संघ की राजभाषा है। देवनागरी लिपि में लिखी जानेवाली हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा की मान्यता 1949 में सितंबर 14 को भारतीय संसद के द्वारा दी गई थी। वही इस भाषा का महत्व है। इसलिए 'हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है', 'एकमात्र राष्ट्रभाषा है' आदि बताने से भी अधिक उसकी राजभाषा के रूप में मान्यता ही महत्वपूर्ण है। मेरा विश्वास है कि यह 'राष्ट्रभाषा' एक कल्पना है। भारत अनेकों भाषाएँ प्रचलित एक विशाल देश है। विभिन्न प्रांतीय भाषाओं के आधार पर राज्यों का विभाजन हुआ है। विभिन्न भाषा-भाषी एकसाथ मिलते समय हिंदी भाषा में विचार विनिमय करें तो यह एक अच्छी संपर्क भाषा बनेगी। एक हद तक वह चल रहा है। भारत के सभी नागरिक यह भाषा जानें, इस भाषा में विचार विनिमय करने की क्षमता प्राप्त करें। तभी यह एक अच्छी संपर्क भाषा का स्थान प्राप्त करेगी। लेकिन इसके लिए हमारे शासकों को भी इसके प्रचार में ज्यादा महत्व देना चाहिए और शनै-शनै अंग्रेज़ी का बोलबाल कम कर देना चाहिए। लेकिन भूगोलीकरण, भूमंडीकरण, उदारीकरण आदि के इस ज़माने में अन्य देशों के लोग बड़ी संख्या में यहाँ आ धमकते हैं और वे हमारी भाषा सीखने के बदले में हम उनकी भाषा सीख रहे हैं। इसमें एक हद तक हम चीन के लोगों का अनुकरण कर सकते हैं। क्योंकि ओलिंपिक खेल चलाते समय भी वे विदेशी भाषाओं में नहीं, अपनी ही भाषा में कार्य चला रहे थे। अन्य भाषाओं को स्वीकार करने के बदले में अपनी भाषा सिखाने के लिए व्यवस्था कर रहे थे। जो भी हो, यह भाषा भारत में सबसे अधिक लोगों की भाषा है। उत्तर भारत के ज़्यादातर लोग उनकी मातृभाषा और कुछ होने पर भी हिंदी जानते हैं, हिंदी में काम चला सकते हैं। गाँधीजी भी इस भाषा के प्रचार के लिए कार्यरत थे। भारत के बाहर भी अनेकों विश्वविद्यालयों में यह भाषा पाठ्यविषय है। आजकल ऐसा बताया जा रहा है कि हिंदी अंग्रेज़ी को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी दूसरी भाषा बनी है। धन्यवाद। जय हिंद। जय हिंदी।
रवि. एम., सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल, कडन्नप्पल्लि, कण्णूर।