20 Aug 2012

No. 75 VIIIHin. Qn. Aug. 2012 - Answers - A Model


-->
VIII Hindi I Term. Exam. Aug 2012 – Answers

1. तालिका की पूर्ति                                                 3
पाठ                   प्रोक्ति            रचयिता 
जाल जहाज़ और मछुआरे यात्राविवरण        मधु कांकरिया
जैनी                     कहानी              विक्टर ह्यूगो
तोड़ती पत्थर           कविता     सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

2. यात्राविवरण की घटनाओं को क्रमबद्ध करके लिखना     2
  • सोनाखाली से यात्रा शुरू की।
  • मुसाफ़िर जहाज़ की छत पर गया।
  • एक महिला तिकोना जाल खींच रही थी।
  • मछुआरिन आँखों से ओझल हो गई।
3. जैनी की चरित्रगत विशेषताएँ-                                  2
  • पति की सहायता करनेवाली।
  • मेहनत करनेवाली।
उचित उत्तर चुनकर लिखना:
4. मधु कांकरिया की जहाज़ यात्रा कहाँ से शुरू हुई?               1
  • सोनाखाली से
5. मंगर का शरीर- 1
  • दुबला-पतला है। (पहले हट्टा-कट्टा था)
6. निरंतर कठिन प्रयत्न से मनुष्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?       1
  • स्वास्थ्य नष्ट होता है।
7. मछुआरों का जीवन कैसा है?                                   1
  • संघर्षपूर्ण
8. मछली पकड़ते समय जैनी के पति को किन-किन समस्याओं का 
    सामना करना पड़ता है?                                         2
जैनी का पति अकेले नाव में गहरे सागर जाता है। सागर में उसे ऊँची-ऊँची 
का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी आँधी या तूफान भी तकलीफ देता है।
9. 'जो मार खा रोई नहीं'- इसका तात्पर्य क्या है?                 2
     कवि निराला जी को मज़दूरिन का दुखभरा चेहरा देखकर लगता है 
कि वह शोषण की शिकार है। उसका मन अत्यधिक दुख-भरा है। यद्यपि 
उसका रोना बाहर सुनाई नहीं पड़ता तो भी वह अंदर ही अंदर रो रही है। 
यहाँ मज़दूरिन की नज़र से ही कवि उसके अंदर की सिसकियों का
अनुभव कर रहे हैं।
(सिसकी - തേങ്ങല്‍)
10. 'काश! मेरा हाथ भी उस श्रम में जुड़ पाता।'- मुसाफिर ऐसा क्यों 
     सोचता होगा?                                                      2
      मुसाफिर याने लेखिका जहाज़ में यात्रा कर रही थीं। तभी एक गरीब, दुबली-
पतली मछुआरिन बड़ा कष्ट उठाकर मछली पकड़ने का जाल खींच रही थी। जाल 
खींचने में उसकी कठिनाई देखकर लेखिका ऐसा सोच रही हैं।
सूचना: निम्नलिखित अंश का संशोधन करके लिखें-
11. मछुआरे बड़े सबेरे उठेजाल लेकर समुद्र की ओर चल पड़े।         2
सूचना: निम्नलिखित कवितांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के  
        उत्तर लिखें।
              सूरज हमें रोशनी देता
              हवा नया जीवन देती है
              भूख मिटाने को हम सबकी
              धरती पर होती खेती।
12. सूरज हमें क्या देता है?                            1
  • सूरज हमें रोशनी देता है।
13. 'धरती' शब्द का समानार्थी शब्द लिखें।           1
  • भूमि धरती शब्द का समानार्थी शब्द है।
14. धरती पर खेती किसके लिए होती है?            1
  • हम सबकी भूख मिटाने के लिए धरती पर खेती होती है।
15. कवितांश का आशय लिखें।                         2
      इस छोटी-सी कविता में बताई गई है- सूरज रोज़ पूरब से निकलकर 
सारा दिन हमें रोशनी देकर पश्चिम में डूब जाता है। हवा हमारी थकावट 
दूर करके नया उत्साह प्रदान करता है। हम सबकी भूख मिटाने के लिए 
धरती में खेती और विभिन्न फसलें होती हैं। यह धरती और वातावरण
हमारी भलाई के लिए सबकुछ करते हैं। बदले में हमें भी धरती और वातावरण पर 
अच्छा ही करना चाहिए। यह एक अच्छी कविता है।
सूचना: निम्नलिखित खंड पढ़कर उसके नीचे दिए प्रश्नों के 
        उत्तर लिखें।
          हमारे भारत में गरीबी बहुत है। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता भीख 
मंगवाने के लिए भेजते हैं, जिससे उनके भविष्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। 
जिस आयु में बच्चों को पढ़ना-लिखना चाहिए उन्हें मेहनत-मज़दूरी करनी पड़ती है।
16. छोटे बच्चों को माता-पिता क्यों भीख मंगवाने के लिए भेजते हैं? 1
गरीबी और आर्थिक कठिनाई के कारण माता-पिता छोटे बच्चों को भीख 
मंगवाने के लिए भेजते हैं।
17. 'उनके'- उचित सर्वनाम और प्रत्यय चुनकर लिखें।              2
  • (वे + के = उनके)
18. मातृभाषा में अनुवाद करें-                                          3
      हमारे भारत में गरीबी बहुत है। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता भीख 
मंगवाने के लिए भेजते हैं, जिससे उनके भविष्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
       നമ്മുടെ ഭാരതത്തില്‍ വളരെയധികം ദാരിദ്ര്യ-മുണ്ട്. ചെറിയ കുട്ടികളെ
അവരുടെ മാതാപിതാക്കള്‍ ഭിക്ഷ യാചിപ്പിക്കുന്നതിന് അയക്കുന്നു. ഇത്
അവരുടെ ഭാവിയെ വളരെയധികം ദോഷകരമായി ബാധിക്കുന്നു.
सूचना: 19 से 21 तक के प्रश्नों में से सिन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखें। 2X4=8
19. सागर से लौट आने पर जैनी और पति के बीच हुए संभावित  
    वार्तालाप लिखें।                                                       4
     पति: जैनी! जैनी!
     जैनी: आप आ गए? मैं इंतज़ार कर रही थी।
     पति: बच्चे क्या कर रहे हैं?
     जैनी: वे सब सो गए हैं।
     पति: बच्चों ने खाना खाया था?
     जैनी: थोड़ा-सा बाकी था। वह खाकर वे सो गए।
     पति: क्या खाना बनाने के लिए अंदर सामान हैं?
     जैनी: नहीं।
     पति: ठीक है। मैं अभी जाकर लाता हूँ।
     जैनी: जी, जलपान करके जाइए।
     पति: तो जल्दी लाओ।
     जैनी: अभी लाई।
20. 'काला-सा अस्थिपंजर बार-बार खड़ा होने की कोशिश करता और 
      गिरता'- बालक बेनीपुरी की उस दिन की डायरी लिखें।        4
स्थान :.............
तारीख:.............
      आज मैंने हमारे पुराने मंगर मामा को देखा। उनका शरीर इतना जर्जर हो 
गया था कि वे सिर्फ एक अस्थिपंजर बन गए हैं। वे कितने हट्टे-कट्टे थे!  
कई बार मुझे उनके कंधों पर चढ़ने का सौभाग्य मिला था। हे भगवान
कड़ी मेहनत आदमी को इतनी बुरी हालत में डाल देगी? कुछ सालों में वे
कितने बदल गए हैं! अविश्वसनीय है। ठीक तरह से उठ भी नहीं सकते हैं।
21. मछुआरे शोषण के शिकार हैं- अपने विचार लिखें।                4
       ज्यादातर मछुआरे गरीबी और अभावों से पीड़ित हैं। वे ऊँची-ऊँची 
लहरों से लड़कर, आँधी-तूफान का सामना करके सागर में मछली पकड़ते हैं। 
लेकिन उनकी मेहनत का लाभ उठानेवाले मध्यवर्ती लोग हैं। वे लोग इन 
मछुआरों को कम पैसे देकर मछलियाँ खरीदते हैं और बेचकर बड़ी रकम प्राप्त 
करते हैं। इस प्रकार गरीब मछुआरों की कड़ी मेहनत का लाभ उठाते
मध्यवर्ती धन कमाते हैं। याने मछुआरे शोषण के शिकार हैं।
22. बालश्रम के विरुद्ध एक पोस्टर तैयार करें।                           4
                आज के बच्चे कल के नागरिक हैं
          बच्चे पढ़-पढ़कर खेल-खेलकर बड़े हो जाएँ।
   बालश्रम कानूनी अपराध है
         14 साल से कम उम्रवालों से काम न करवाएँ।
       बच्चों की खुशी और पढ़ाई का अवसर न छिन लें।








तैयारी: रवि, chiragknr1.blogspot.com

No comments:

Post a Comment